्रेउप्र पंचायत चुनाव : प्रत्याशी का समर्थक साड़ी बांटते गिरफ्तार

गोरई गांव में विमलेश देवी भी प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। उनके विरोधियों ने पुलिस को सूचना दे दी कि मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए विमलेश देवी की तरफ से साड़ी बांटी जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस गोरई गांव पहुंची और रघुनंदन नामक युवक को साड़ी बांटते पकड़ा लिया। पुलिस युवक को थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह विमलेश देवी की तरफ से महिला मतदाताओं को साड़ी बांट रहा था।

पुलिस ने साड़ियों की कई गट्ठर बरामद की हैं। साड़ियों पर एक पर्चा चिपकाया हुआ है, जिस पर चुनाव चिन्ह ‘खड़ाऊं’ छपा हुआ है और प्रत्याशी विमलेश देवी की फोटो छपी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493