्रेउप्र : लव-जेहाद मामले के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

आपको बता दें कि शहर कोतवाली के दरोगा विपिन शर्मा कभी पत्रकारों से अभद्रता तो कभी जनता के साथ छलावा करने में नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मामो गांव की महिला सोनवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी अलीगढ़ क्षेत्र के रुनपान में अपनी मौसी के घर गई थी।

पीड़ित महिला का कहना है कि हरियाणा के छडड़ जिले के मदानवा निवासी व गैर समुदाय के युवक प्रवीण ने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। वहां से वह बेटी को अपने घर ले आई, जहां से 14/15 अक्टूबर की रात प्रवीण और उसका साथी मदन सिंह उसकी बेटी को अगवा कर ले गए।

इस मामले में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लाने को कहा तो परिजन मदन को पकड़कर लाए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि मिलीभगत के चलते पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

पूछताछ पर पुलिस ने उसे जरूरत पर दुबारा बुलाने की बात कही। अब एफआईआर में आरोपी नामजद है, किशोरी की भी बरामदगी नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस उस आरोपी को नहीं छोड़ती तो शायद उसकी बेटी और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होते। उसने एसपी से मामले मंे कार्रवाई की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493