dफ़्रांस-फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद देश में हुए सबसे घातक हमले को अंजाम देने के लिए इस्लामिक स्टेट संगठन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इसे युद्ध की गतिविधि करार देते हुए बगैर किसी रहम के पलटवार करने का आज संकल्प लिया।
फ्रांस के राष्ट्रीय स्टेडियम के पास आत्मघाती हमले में और एक सभागार में बंधकों के कत्लेआम में कम से कम 127 लोग मारे गए। अपनी सरकार की प्रतिक्रिया की योजना बनाने के लिए एक आपात सुरक्षा बैठक के बाद ओलांद ने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। देश की सुरक्षा को इसके उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath