‘1 अक्टूबर तक पूरा करें दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन’

रांची, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। रांची जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा आयोजकों से प्रतिमाओं का विसर्जन एक अक्टूबर तक पूरा करने को कहा है, जिससे कि मोहर्रम का जुलूस तीन अक्टूबर को निकाला जा सके।

रांची, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। रांची जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा आयोजकों से प्रतिमाओं का विसर्जन एक अक्टूबर तक पूरा करने को कहा है, जिससे कि मोहर्रम का जुलूस तीन अक्टूबर को निकाला जा सके।

जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा के लिए झांकियों के निर्माण के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में साथ ही विवादित स्थलों से बचने को कहा गया है।

महावीर मंडल के अध्यक्ष राजीव रंजन ने आईएएनएस से कहा कि एक अक्टूबर को प्रतिमाओं का विसर्जन करने पर आम सहमति बनी है।

उन्होंने कहा, “हमने दुर्गा पूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए महावीर मंडल व मुहर्रम समिति की एक समन्वय समिति बनाई है।”

राज्य के विपक्षी दलों ने प्रतिमाओं का विसर्जन एक अक्टूबर तक पूरा करने के लिए बाध्य करने को लेकर भाजपा सरकार की निंदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493