1 करोड़ युवाओं को मिलेगा कौशल विकास कार्यक्रम का लाभ : जेटली

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि अगले तीन वर्षो में सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

जेटली ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए आम बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लक्ष्य अगले तीन वर्षो में 1,500 बहु-कौशल प्रशिक्षण संस्थान स्थापित कर एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण मुहैया कराना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493