1 जून को रिलीज होगी ‘वीरे दी वेडिंग’

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। निर्देशक शशांक घोष की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ अब एक जून को रिलीज होगी।

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। निर्देशक शशांक घोष की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ अब एक जून को रिलीज होगी।

करीना कपूर खान, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर अभिनीत फिल्म पहले 18 मई को रिलीज होने वाली थी।

सोनम ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए फिल्म की रिलीज की नई तारीख की घोषणा की।

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “आप सभी इस मौसम की सबसे बड़ी शादी में सादर आमंत्रित हैं। एक जून ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए निर्धारित रखें।”

निर्माता एकता कपूर ने कहा कि फिल्म उनके भतीजे लक्ष्य के जन्मदिन पर रिलीज होगी। लक्ष्य अभिनेता तुषार कपूर के बेटे हैं। जून 2016 में उनका जन्म आईवीएफ व सरोगेसी के जरिए हुआ था।

एकता ने ट्वीट किया, “1 जून एक बड़ा दिन है। ‘वीरे दी वेडिंग’ मेरे लक्ष्य के जन्मदिन पर आ रही है। अब शादी और जन्मदिन पर आप सबको निमंत्रण है।”

हास्य व रोमांस से भरपूर इस फिल्म की सह-निर्माता सोनम कपूर की बहन रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493