श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर आईडी बरामद

श्रीनगर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने शनिवार को श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर एक विस्फोटक (आईईडी) उपकरण बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने श्रीनगर में एक व्यस्त चौराहे पर आईईडी बरामद किया जिसके कारण सुबह राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बम निरोधक दस्ते तत्काल मौके पर पहुंचे और विस्फोटक उपकरण को वहां से हटा दिया गया।”

राजमार्ग पर बाद में यातायात बहाल कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493