10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगी शॉपक्लूज की ‘महाभारत दीवाली’ सेल

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन मंच शॉपक्लूज ने अपनी ‘महाभारत दीवाली’ सेल शुरू करने की घोषणा की। यह सेल 10 अक्टूबर से लेकर सात नवंबर तक तीन चरणों में चलेगी, जहां फैशन एंड लाइफस्टाइल, होम एंड किचन और इलेक्ट्रॉनिक एंड एक्सेसरीज श्रेणियों में 50 से 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

शॉपक्लूज की सह-संस्थापक एवं मुख्य बिजनेस ऑफिसर राधिका घई ने कहा, “इस दीवाली, हम अपने ग्राहकों को कुछ नई खरीदारी की खुशी प्रदान करना चाहते हैं। हमारे आकर्षक ऑफर में हमारे प्रत्येक मूल्यवान ग्राहक के लिए कुछ नया और खास है। महाभारत सेल पहले की तुलना में काफी बड़ी और बेहतर है। हमने कई श्रेष्ठ ब्रांडों को शामिल किया है।”

उन्होंने कहा, “हमने अपने भागीदारों के साथ मिलकर विशेष ऑफर पेश किए हैं और अपने एक्सक्लूसिव लेबल सभी श्रेणियों में लॉन्च किए हैं जिससे कि किसी को निराशा हाथ न लगे। हमारे एक्सक्लूसिव लेबल द्वारा अच्छा प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है।”

सेल के दूसरे चरण में ग्राहक शॉपक्लूज की पेशकश ‘शॉपक्लूज दीवाली फ्ली मार्केट’ (डीएफएम) का आनंद उठा सकते हैं, जो भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन दीवाली मेला है।

डीएफएम को खासकर उन खरीदारों के लिए पेश किया गया है जो अक्सर दीवाली गिफ्ट शॉपिंग और अन्य जरूरी खरीदारी से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि वे अपनी बड़ी खरीदारी में व्यस्त रहते हैं।

सेल के तीसरे चरण में ग्राहकों को दो या इससे अधिक उत्पादों के साथ फ्री शिपिंग और प्रीपेड ऑर्डरों पर विशेष 15 प्रतिशत छूट का भी मौका मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493