गौरतलब है कि भारतीय बाजार में 10 रुपये के सिक्कों में कई नकली सिक्के आ गए हैं, जिस कारण बाजार में 10 रुपये के सिक्कों को न तो कोई ग्राहक ले रहा है और न ही कोई दुकानदार।
कानपुर के एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए डिप्टी गवर्नर ने कहा कि 10 रुपये के सिक्के पूरी तरह से ठीक हैं और कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में कानपुर के रीजनल डायरेक्टर को रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा गया है।
dharmpath.com dharmpath