100 दिनों में 3000 गांवों में बिजली पहुंचाई : मोदी

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने करीब 100 दिनों में 3,000 से अधिक गांवों में बिजली पहुंचाई।

प्रधानमंत्री ने यहां हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट 2015 में कहा, “हमने 100 दिनों में 3,000 से अधिक गांवों में बिजली पहुंचाई, जबकि लक्ष्य 1,900 गांवों में ही बिजली पहुंचाने का था।”

उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता के 70 साल बाद भी भारत में 18,000 गांव हैं, जहां बिजली के खंभे तक नहीं हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि कोयला और विद्युत उद्योग सहित अन्य महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है, जो पिछले काफी समय से लंबित थे। देश में विद्युत उत्पादन की क्षमता सालाना 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493