11 नवंबर से 7 दिसंबर तक कई ट्रेनें रद्द

रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, निरस्त होने वाली ट्रेनों में 12179/12180 लखनऊ-आगरा कैंट जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर से 15, 22, 29 नवंबर तथा 6 दिसंबर को छूटने वाली 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर से 10, 17, 24 नवंबर तथा एक दिसंबर को छूटने वाली 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 10, 17, 24 नवंबर को तथा एक दिसंबर को छूटने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, पुणे से 12, 19, 26 नवंबर तथा तीन दिसंबर को छूटने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से 10, 17, 24 नवंबर तथा एक दिसंबर को छूटने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद जनसाधारण एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

इसी तरह अहमदाबाद से 13, 20, 27 नवंबर तथा 4 दिसंबर को छूटने वाली 15270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस चेन्नई से 12, 15, 19, 22, 26, 29 नवंबर तथा तीन और छह दिसंबर को छूटने वाली 16093 चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस, लखनऊ से 14, 17, 21, 24, 28 नवंबर तथा 1, 5, 8 दिसंबर को छूटने वाली 16094 लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

साथ ही सूरत से 11, 18, 25 नवंबर तथा दो दिसंबर को छूटने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फपुर एक्सप्रेस, मुजफ्फपुर से 13, 20, 27 नवंबर तथा चार दिसंबर को छूटने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, अहमदाबाद से 10, 11, 17, 18, 24, 25 नवंबर तथा एक एवं दो दिसंबर को छूटने वाली 14909 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 12, 13, 19, 20, 26, 27 नवंबर तथा तीन एवं चार दिसंबर को छूटने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, लखनऊ से 11 नवंबर से 7 दिसंबर तक छूटने वाली 55325 लखनऊ-फरु खाबाद सवारी गाड़ी, फरु खाबाद से 11 नवंबर से सात दिसंबर तक छूटने वाली 55326 फरु खाबाद-लखनऊ सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

मेमू गाड़ियां 11 नवंबर से 7 दिसंबर तक उन्नाव जंक्शन से टर्मिनेट होंगी तथा उन्नाव-कानपुर अनवरगंज/कानपुर सेंट्रल के मध्य निरस्त रहेंगी। वहीं, करीब दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाने की तैयारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493