118 शहरों में स्वच्छता परियोजना पर काम जारी : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को संसद के बजट सत्र की शुरुआत करते हुए अपने अभिभाषण में कहा कि नमामी गंगे परियोजना के तहत देश के 118 शहरों और 1,649 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई की परियोजनाओं पर काम जारी है।

प्रणब ने बजट सत्र से पहले एक संयुक्त बैठक में दोनों सदनों -लोकसभा और राज्यसभा- के सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का ²ढ़ विश्वास है कि आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण का अस्तित्व हो सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा, “नमामि गंगे परियोजना के तहत, मेरी सरकार 118 शहरों में सभी परियोजनाओं पर काम कर रही है और गंगा के पास 1,649 ग्राम पंचायतों की स्वच्छता का काम भी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493