13 अगस्त को सोनभद्र में जनजातीय लोगों से मिलेंगी प्रियंका

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के उभा गांव में बीते महीने जातीय जनसंहार में मारे गए जनजातीय समुदाय के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए उभा जाएंगी।

कांग्रेस के एक नेता ने आईएएनएस से कहा कि प्रियंका का दौरा मंगलवार को होगा।

उन्होंने कहा कि वह (प्रियंका) गांव का दौरा करेंगी, जहां गोंड समुदाय के दस लोग जमीन विवाद से जुड़ी हिंसा में मारे गए थे।

प्रियंका का यह दौरा पीड़ित परिवारों से मिलने जाने के दौरान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में उन्हें हिरासत में लिए जाने के करीब तीन सप्ताह के बाद होगा।

जिला प्रशासन द्वारा प्रियंका को चुनार किले में हिरासत में रखे जाने के एक दिन बाद जनजातीय समुदाय के सदस्य करीब 70 किलोमीटर चलकर प्रियंका गांधी से मिलने आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493