नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट से सोमवार को उड़ान भरने के बाद भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 लापता हो गया। इसमें 13 लोग सवार थे।
सूत्रों के अनुसार, विमान ने सोमवार को जोरहाट से दोपहर 12.25 बजे मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी और इसने जमीनी नियंत्रण से दोपहर 1 बजे संपर्क खो दिया।
विमान में आठ क्रू व पांच यात्री सवार थे।
सूत्रों ने कहा कि वायुसेना विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग कर रही है।
dharmpath.com dharmpath