अनिल सिंह(धर्मपथ)-दिग्विजय सिंह ने कभी सोचा भी नहीं था की उनकी खबर बनेगी और वे सोशल मीडिया के कहर के शिकार इतनी जल्दी हो जायेंगे.दिग्गी और उस महिला पत्रकार की फोटो रात 11 बजे के लगभग अपलोड की गयी और सुबह होते-होते दिग्गी इतने प्रेशर में आ गये की उन्हे बयान देना पड़ा वह भी ट्विटर के जरिये.पूरे हिंदुस्तान में अपने मन की करने वाले,जो चाहते वह बोलने वाले दिग्गी किसे पता था प्यार के चक्कर में इस बुढापे में उलझ जायेंगे.

दिग्गी पर अभी तक इस तरह का कोई आरोप नहीं लगा था लेकिन इस एक प्रहार ने दिग्गी राजा की सारी चमक फीकी कर दी.यदि वे मोदी पर पारिवारिक आरोप नहीं लगाये होते तो शायद यह आघात इतना ज्यादा प्रभावी नहीं होता या शायद होता भी,क्योंकि दिग्गी जो हैं .दिग्गी इतने मजबूत राजनीतिक हस्ती बन गये थे की यदि किसी के लिये गलत भी कह दें तो लोग सच्चा मान लेते थे.अब देखना यह है की दिग्गी इस आघात को सहन और इससे निकालते कैसे हैं.
dharmpath.com dharmpath