16 महीनों में 5 लाख भारतीय सऊदी अरब पहुंचे

रियाद, 6 मई (आईएएनएस)। पिछले 16 माह में लगभग पांच लाख भारतीय नागरिक सऊदी अरब पहुंचे हैं। इसके साथ ही वह इस खाड़ी देश में प्रवासियों का सबसे बड़ा समूह बन गए हैं। बुधवार को जारी मीडिया रपटों से यह जानकारी मिली।

अरब न्यूज ने एक भारतीय अधिकारी के हवाले से लिखा कि जनवरी 2014 में दोनों देशों के बीच भर्ती को प्रबंधित करने और उसे संगठित करने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके बाद से यहां पर भारतीय कामगारों की संख्या 30 लाख पहुंच गई है।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें रियाद से भर्ती समझौते में संशोधन के संबंध में कोई अनुरोध नहीं मिला है। इस समझौते के मुताबिक प्रायोजकों को प्रत्येक कामगार को 2500 डॉलर देने की गारंटी का प्रावधान है।

अधिकारी ने कहा कि सऊदी अरब के साथ इस समझौते का उद्देश्य विदेश में काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों के अधिकार सुनिश्चित रखना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493