175 से अधिक आतिथ्य पेशेवर दिखाएंगे अपना कौशल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। गुड़गांव और दिल्ली में होने वाले छह-दिवसीय समारोह में 175 से अधिक आतिथ्य पेशेवर सात विभिन्न वर्गों में अपने कौशल और विशेषज्ञता का प्रदर्शन करेंगे।

एक बयान में कहा गया है कि ‘एसोसिएशन ऑफ हॉस्पिटेलिटी प्रोफेशनल’ द्वारा आयोजित ‘हॉस्पिटेलिटी चैलेंज’ के तीसरे संस्करण का आगाज दिल्ली और गुड़गांव में 21 जून से आठ जुलाई तक होगा।

क्षेत्र के सभी जाने-माने होटलों के विभिन्न विभाग के युवा आतिथ्य पेशेवर अपने ज्ञान, कौशल और नई खोज का प्रदर्शन करेंगे।

इन विभागों में ‘फूड प्रोडक्शन’, ‘एफ एंड बी सर्विस’, ‘हाउसकीपिंग’, और ‘फ्रंट ऑफिस’ शामिल है।

इस समारोह में विभिन्न हॉस्पिटेलिटी उद्योगों के जाने-माने विशेषज्ञ निर्णायक सदस्यों के रूप में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493