1,782 तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

जम्मू, 19 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू से मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 1,782 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ।

एक अधिकारी ने कहा, “यात्री आज (बुधवार) तड़के 3.40 बजे कड़ी सुरक्षा में 62 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।”

यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी, जो सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी है। इस साल अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।

इस साल अब तक अमरनाथ यात्रा में 44 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

इनमें से 17 यात्रियों की मौत 15 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में हुई थी, जबकि आठ तीर्थयात्रियों की मौत 10 जुलाई को अनंतनाग जिले में स्थित बतेंगो में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में हुई थी। इनके अलावा 19 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)और राज्य पुलिस के 35,000 से भी अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493