मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। विशेष टाडा अदालत ने शुक्रवार को मार्च 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में मुख्य आरोपियों में से एक मुस्तफा दोसा को दोषी करार दिया है।
उसे मुंबई में 12 जगह विस्फोट होने से पहले भारत और दुबई में विस्फोट की साजिश रचने से संबंधित बैठकों में शामिल होने का दोषी पाया गया।
उसे अपने भाई मोहमम्द दोसा के साथ मिलकर विस्फोट को अंजाम देने के लिए हथियारों व गोला-बारूद की व्यवस्था करने और विस्फोट में शामिल कुछ लोगों की मुलाकात अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर से मुलाकात कराने के लिए उनकी यात्रा की व्यवस्था करने का भी दोषी पाया गया।
विशेष टाडा अदालत ने 1993 में हुए सनसनीखेज विस्फोट मामले में अबु सलेम सहित दोसा और छह अन्य के खिलाफ फैसला सुनाया। इन विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे।
dharmpath.com dharmpath