2 आस्ट्रेलियाई किशोरों पर हमले की साजिश का आरोप

सिडनी, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के दो 16 वर्षीय किशोरों के खिलाफ गुरुवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) की ओर से हमले की साजिश का मामला दर्ज किया गया।

एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों किशोरों को राज्य की संयुक्त आतंकवाद रोधी टीम ने सिडनी के बैंक्सटाउन से बुधवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस को दोनों लड़कों के पास से दो बड़े चाकू और धार्मिक दस्तावेज मिले हैं, जो कथित तौर पर उनके आईएस से जुड़े होने की ओर संकेत कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों लड़के गुरुवार सुबह ‘परामाट्टा चिल्ड्रन्स’ अदालत में पेश नहीं हुए और उन्होंने जमानत की अर्जी भी नहीं दी।

मामले की अगली सुनवाई दिसंबर में होगी।

पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों किशोरों पर आतंकवाद से संबंधित मामले दर्ज किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493