इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंर्पक अधिकारी सी.पी. चौहान ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सहरसा-जालंधर सिटी-सहरसा बरास्ता गोरखपुर जनसाधारण विशेष गाड़ी दो फेरों में चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
इसके तहत 5517 सहरसा-जालंधर सिटी जनसाधारण विशेष गाड़ी आठ एवं 12 नवंबर को सहरसा से 19 बजे प्रस्थान कर सेमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, रूसेरा घाट, समस्तीपुर, लहरिया सराय, दरभंगा, दूसरे दिन कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सगौली एवं बेतिया स्टेशनों पर रुकते हुए नरकटियागंज से 4.55 बजे, बगहा से 5.32 बजे, गोरखपुर से 8.10 बजे, खलीलाबाद से 8.57 बजे, बस्ती से 9.30 बजे, गोंडा से 10.45 बजे, सीतापुर कैंट से 13.55 बजे, शाहजहांपुर से 15.32 बजे तथा बरेली से 17.10 बजे छूटकर मुरादाबाद, सहारनपुर, तीसरे दिन अंबाला कैंट और लुधियाना स्टेशनों पर रुकते हुए जालंधर सिटी 4.45 बजे पहुंचेगी।
5518 जालंधर सिटी-सहरसा जनसाधारण विशेष गाड़ी 10 एवं 14 नवंबर को जालंधर सिटी से 10.30 बजे प्रस्थान कर लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकते हुए बरेली से 21.00 बजे, शाहजहांपुर से 22.12 बजे, सीतापुर कैंट से 23.55 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 2.55 बजे, बस्ती से 4.55 बजे, खलीलाबाद से 5.32 बजे, गोरखपुर से 6.50 बजे, बगहा से 8.22 बजे तथा नरकटियागंज से 9.05 बजे छूटकर बेतिया, सगौली, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, लहरियासराय, समस्तीपुर, रूसेरा घाट, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी एवं सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर रुकते हुए सहरसा 20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 16 और एसएलआर के दो सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
dharmpath.com dharmpath