‘2 स्टेट्स’ की रिलीज को 1 साल पूरा

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर इस बात से सहमत हैं कि वक्त तेजी से आगे बढ़ता है। उनकी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ की रिलीज को देखते ही देखते एक साल हो गया। अर्जुन को खुशी है कि दर्शकों को अभी भी यह फिल्म अच्छी लगती है।

फिल्म में अर्जुन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। अर्जुन ने इसका एक साल पूरे होने पर ट्विटर पर लिखा, “वक्त तेजी से आगे बढ़ता है। ‘2 स्टेट्स’ की रिलीज को एक साल हो गया। यह अभी भी पसंद की जा रही है। इस प्यार और मुझे बीती यादें याद दिलाने के लिए आपका शुक्रिया।”

वहीं करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने भी फिल्म के इस खास दिन पर ट्विटर पर लिखा, “18 अप्रैल एक खास चीज का प्रतीक है। ‘2 स्टेट्स’ ने एकजुटता का एक साल पूरा कर लिया। जश्न में शामिल हों।”

मशहूर लेखक चेतन भगत के उपन्यास ‘2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ पर आधारित ‘2 स्टेट्स’ का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493