उप्र में तेज धूप

लखनऊ , 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य जिलों में रविवार को तेज धूप निकली और तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज किए जाने का अनुमान है। बुंदेलखंड इलाके का तामपान भी और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493