‘2.0’ के लिए एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगी एमी

चेन्नई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमी जैकसन एक संक्षिप्त अंतराल के बाद सोमवार से रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘2.0’ के लिए कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगी।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह शनिवार को सेट पर आई थीं। नवीनतम कार्यक्रम में निर्माता कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगे, जिसमें एमी जैकसन और रजनीकांत होंगे। आगामी सप्ताहों में फिल्म के एक अत्यंत महत्वपूर्ण दृश्य की शूटिंग होगी।”

एमी ने अपने ट्विटर खाते पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, “चेन्नई पहुंच गई हूं। शंकरशानमुघ रोबोट 2.0 के लिए अपने एक्शन से भरपूर दृश्यों की शूटिंग कर रही हूं।”

एस. शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भी हैं।

फिल्म 2017 में रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493