2019 में भव्य तरीके से कुंभ का आयोजन करेंगे : योगी

लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि उनकी सरकार वर्ष 2019 में शानदार और भव्य प्रयाग कुंभ का आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया भर से कुंभ में लाखों लोगों के भाग लेने लेने की संभावना के मद्देनजर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है और तीर्थयात्रियों को ‘गंगा का शुद्ध पानी’ उपलब्ध कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व बताते हुए कहा कि यह सभी को आत्मविश्लेषण करने और भारत को एक महान राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का मौका देता है।

उन्होंने सभी वर्गो से बुधवार को राज्य भर में नौ करोड़ पौधे लगाने के लिए सरकार के मिशन में भाग लेने का आग्रह किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493