2020 में तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार : लालू (लीड-1)

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के नेतृत्व को लेकर चल रही तमाम अटकलबाजियों पर विराम लगा दिया। उन्होंने यहां शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे और मुख्यमंत्री के उम्मीदवार भी होंगे।

पटना में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, “तेजस्वी के बारे में मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं कि वह मेरा बेटा है। तेजस्वी हम लोगों से काफी आगे है और चर्चित है। बिहार के लोग तेजस्वी की भाषा और उसके राजनीतिक क्षमता से खुश हैं।”

राजद अध्यक्ष ने कहा कि अब युवाओं का जमाना है और टिकट से लेकर सभी जगहों पर युवकों को आगे लाना होगा और यह लोग पूरी तरह पार्टी के लिए उत्साहित होकर काम करेंगे।

हालांकि, लालू ने यह भी कहा कि मिल-बैठकर सभी लोग तय करेंगे। अभी चुनाव में बहुत देरी है।

इससे पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने भी तेजस्वी को क्षमतावान और ऊर्जावान बताते हुए कहा था कि वर्ष 2020 का विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

इसके बाद हालांकि राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा था कि जो भी होगा, वह लालू प्रसाद की सलाह से होगा और वे ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार का फैसला करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493