कैंडी – टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम लीग राउंड से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में लगातार खराब मौसम की वजह से टॉस तक नहीं हो सका। मैच रद्द होने के साथ मिले एक-एक अंक ने जिम्बाब्वे को सुपर-8 में पहुंचा दिया और ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं।
ऑस्ट्रेलिया की स्थिति पहले ही कमजोर हो चुकी थी। टीम को एक दिन पहले श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि, 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने भी उसे 23 रन से हराकर बड़ा झटका दिया था। अब ऑस्ट्रेलिया का आखिरी लीग मैच 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ होना है लेकिन यह मुकाबला जीतने के बाद भी मिचेल मार्श की कप्तानी वाली टीम अगले दौर में नहीं पहुंच पाएगी।
dharmpath.com dharmpath