2029 से पहले लागू हो सकता है महिला आरक्षण कानून

नई दिल्ली-महिला आरक्षण के मुद्दे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रिजिजू गलत हैं और लोकसभा में महिला आरक्षण का प्रावधान कानून में पहले से मौजूद है। चिदंबरम ने कहा कि महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से जोड़ना अनावश्यक और जानबूझकर किया गया है। उनके मुताबिक, इस संबंध को खत्म कर दिया जाए तो महिला आरक्षण को तुरंत लागू किया जा सकता है और 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है।

चिदंबरम ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 के तहत पहले से कानून में दिया गया है, जैसा कि राहुल गांधी ने भी कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ दिया। चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस ने 2023 में ही इस संबंध पर सवाल उठाया था, लेकिन सरकार अपने फैसले पर अड़ी रही, क्योंकि उसके पीछे एक ‘छिपा एजेंडा’ था। उन्होंने साफ कहा कि जनगणना और परिसीमन से इस संबंध को खत्म किया जाए तो महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से काफी पहले लागू किया जा सकता है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493