23 अक्टूबर से मोदी का ‘बिहार मिशन’

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री तय हो गई है। पीएम मोदी की पहली 12 जनसभाओं की लिस्ट सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई हो। लेकिन माना जा रहा है कि इन रैलियों के साथ एनडीए का ‘बिहार मिशन 2025’ औपचारिक रूप से शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर से बिहार में चुनावी बिगुल फूंकेंगे और 3 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग जिलों में सभाओं को संबोधित करेंगे।

23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पहली सभा सासाराम में होगी, जहां एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा मैदान में हैं। इसके बाद पीएम मोदी भागलपुर और गया में जनसभाएं करेंगे। इन रैलियों में मोदी केंद्र सरकार की उपलब्धियां, बिहार में चल रही विकास योजनाएं और एनडीए की नीतियों को जनता के सामने रखेंगे।

दूसरे चरण में पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की तीन और रैलियां होंगी। इन सभाओं में मोदी युवाओं, रोजगार, शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं पर फोकस करेंगे। बीजेपी के रणनीतिकारों के मुताबिक, यह दिन चुनावी प्रचार का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, क्योंकि तीनों जिले एनडीए के लिए राजनीतिक रूप से बेहद अहम हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493