भोपाल :उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने पत्रकार कॉलोनी में सड़क डामरीकरण का भूमि-पूजन किया। डामरीकरण के लिये मुख्यमंत्री अधो-सरचना मद से 25 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों के लिये राशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार सड़कों का निर्माण एवं अन्य विकास कार्य करवाये जायेंगे। पत्रकार कॉलोनी में 5000 वर्ग मीटर सड़क का डामरीकरण होगा। श्री गुप्ता ने सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
dharmpath.com dharmpath