27.01 करोड़ टन अनाज उत्पादन का लक्ष्य : कृषि मंत्री

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2016-17 में रिकार्ड अनाज उत्पादन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चूंकि इस वर्ष मानसून के अच्छा रहने की उम्मीद है, इसलिए चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में 27.01 करोड़ टन अनाज उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस वर्ष देश में अनाज उत्पादन का महात्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। कृषि मंत्री ने वर्ष 2016-17 के लिए विभिन्न फसलों के लिए तय उत्पादन लक्ष्य को अपनी मंजूरी दे दी।

सिंह ने कहा कि वर्ष 2016-17 में 10.85 करोड़ टन चावल उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है जबकि गेंहू के लिए यह 9.65 करोड़ टन है। सभी प्रकार की दालों के लिए उत्पादन लक्ष्य 2.07 करोड़ टन रखा गया है जबकि तिलहन के लिए यह 3.5 करोड़ टन है। गन्ने के लिए 35.5 करोड़ टन का लक्ष्य रखा गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि लगातार दो सूखे के बावजूद किसानों ने पिछले वर्ष के मुकाबले अनाज उत्पादन में कमी नहीं आने दी और वर्ष 2015-16 में 25.22 करोड़ टन अनाज उत्पादन का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493