3 गुणा 3 प्रो बास्केटबॉल लीग दिल्ली-एनसीआर में 9-10 जून को

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे अर्बन टीम स्पोर्ट्स के रूप में 3 गुणा 3 बास्केटबॉल ने पहली बार भारत में प्रवेश किया है। 3 बीएल-3 गुणा 3 प्रो बास्केटबॉल लीग के पहले सीजन का आगाज 9-10 जून से दिल्ली-एनसीआर में होगा।

भारतीय उपमहाद्वीप में 3 गुणा 3 पेशेवर बास्केटबॉल लीग को स्थापित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (एफआईबीए) 3 गुणा 3 ने वाईकेबीके एंटरप्राइज को विशेष अधिकार दिए हैं। लीग 70 फीसदी मनोरंजन और 30 फीसदी खेल फॉरमेट पर आधारित है।

इस अधिकार से पहली बार महासंघ से मान्यता प्राप्त बास्केटबॉल लीग का भारत में आयोजन संभव हो पाएगा। यह 3 गुणा 3 बास्केटबॉल 10 मिनट का हाई स्पीड बास्केटबाल टूर्नामेंट है। दिल्ली में इसका आयोजन एम्बीएंस मॉल में होगा।

बास्केटबॉल का यह प्रारूप आधिकारिक तौर पर जून 2017 में ओलंपिक खेल बन गया। इस खेल को 2020 टोक्यो ओलंपिक में पेश किया जाएगा। भारत में 3-बीएल के उद्घाटन सत्र में 12 टीमें शामिल होंगी, जिसमें अमज्योत सिंह, पलप्रीत सिंह बरार जैसे मशहूर भारतीय खिलाड़ियों के साथ विक्रमजीत सिंह गिल, इंदरवीर सिंह गिल, लियांड्रो लीमा जैसे लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी भी खेलेंगे।

टूर्नामेंट के मैच मुंबई, दिल्ली, आईजोल, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के विजेताओं को एफआईबीए के वल्र्ड टूर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

लीग के कमिश्नर रोहित बख्शी ने कहा, “भारत में बास्केटबॉल की आकर्षक कहानी है। कुछ साल पहले तक लोगों को 3 गुणा 3 बास्केटबॉल के बारे में कुछ नहीं पता था, लेकिन आज यह आकर्षक अवसर बन गया है। हमारा मकसद इस लीग को भारत में जमीनी के स्तर पर बढ़ावा देकर यहां के लोगों को इसका प्रशंसक बनाना है।”

भारत पहली बार वाईकेबीके की ओर से आयोजित और मार्केटिंग किए जा रहे वल्र्ड टूर की मेजबानी कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493