नई दिल्ली-दिल्ली की जामा मस्जिद से रविवार शाम को ईद की तारीख का ऐलान किया गया। सऊदी अरब में ईद का चांद नहीं दिखा, इसलिए वहां पर 2 मई को दिन मनाई जाएगी और अगले दिन भारत में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। एक तरफ दिल्ली की जामा मस्जिद से ऐलान किया गया तो वहीं दूसरी ओर मरकजी चंद कमेटी ने भी ईद उल फितर की तारीख 3 मई कही है। मरकजी चंद कमेटी की ओर से पत्र जारी करते हुए कहा गया कि ईद उल फितर की नमाज 3 मई 2022 को सुबह 10 बजे ईदगाह लखनऊ में होगी। लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी के सदर काजी फरंगी महल ने कहा कि आज चांद का दीदार नहीं हुआ। तो कल 30वां रोजा है। अब पूरे देश में 3 मई को ईद मनाई जाएगी। इसके साथ ही ईद-उल-फितर की नमाज 3 मई को सुबह 10 बजे ईदगाह लखनऊ पढ़ी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath