नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। संत बाबा जय गुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी उमाकांत तिवारी के तीन राज्यों में निकाले गए रुहानी काफिला के हरियाणा पड़ाव के दौरान दिल्ली के नरेला में आयोजित समागम में भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा कि देश की जनता को आने वाले खतरे से आगाह करने के लिए तीन से 13 दिसंबर तक पूरे देश में रुहानी काफिला निकालेंगे।

उमाकांत ने कहा कि इस यात्रा के द्वारा आम जनमानस को शराब और मांसाहार से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। साथ ही जनजागरण के द्वारा अध्यात्म से जुड़ने की अपील की जाएगी।
उन्होंने कहा कि समाज का तानाबाना बुरी तरह बिखर गया है। उनका मानना है कि शराब पीना और मांस खाना आम आदमी को उसके मूल प्रकृति को बरबाद कर रहा है, जिससे समाज में तमाम बुराइयां आ गई हैं।
रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उमाकांत ने कहा कि आने वाला समय और कठिन होगा। यदि खान-पान और आहार-विहार ठीक नहीं किया गया तो इंसानियत खत्म हो जाएगी और आपसी भाईचारा लुप्तप्राय हो जाएगा।
उन्होंने कहा, “गौ हत्या रोकना बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार को इस पर कठोर कानून लाना चाहिए। गौ संरक्षण से हमारे आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य आहार मिल पायगा और उनका जुड़ाव अपने देश, समाज से होगा और वो एक सच्चे नागरिक बन सकेंगे।”
उन्होंने मोदी सरकार के नोटबंदी को स्वागत योग्य कदम बताया साथ ही कहा कि आम जनता को हो रहे परेशानी को दूर किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि यदि देश के सभी संत समाज और राजनीतिक पार्टियां यदि साथ मिलकर काम करें तो यह देश अपने अतीत के गैारव को प्राप्त करेगा।
राम मंदिर मुद्दे को टालते हुए उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो सब मिलकर इसपर ठोस पहल करेंगे। वाराणसी में विपक्षी गुट पंकज यादव द्वारा आयोजित समागम में हुए अव्यवस्था के बारे में उनका कहना था, “हमारे समागम में पूरी तरह से सुरक्षा और व्यवस्था को चाक-चौबंद रख कर आयोजित किया जाता है।” उन्होंने अपने गुरु जय गुरुदेव द्वारा बताया गए स्वरत शब्द योग के द्वारा अपने आप के शुद्धिकरण के बारे में बताया।
dharmpath.com dharmpath