3.5 लाख रुपये की नकली शराब के साथ 3 भाई गिरफ्तार

जौनपुर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की पुलिस ने सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में गश्त के दौरान छापा मारकर साढ़े तीन लाख रुपये की नकली शराब के साथ तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने गुरुवार को बताया, “सिकरारा थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार की देर शाम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामसहाय पट्टी गांव के एक घर में छापा मार कर तीन सगे भाई अजय मिश्रा, राजेश मिश्रा और शैलेन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 35 पेटी नकली देशी शराब, 100 पत्ता रैपर, 2000 लीटर स्प्रिट, नकली शराब बनाने वाली सामाग्री में कैमिकल, 5100 खाली शीशी, छह हजार शीशी के नए ढक्कन, एक हजार होलोग्राम, पैड पेपर, 20 किलोग्राम यूरिया खाद और शीशी सील करने वाली मशीन बरामद की है। बरामद की गई नकली शराब की कीमत बाजार में साढ़े तीन लाख रुपये है।”

एसपी ने बताया, “तीनों भाइयों को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद वहां से जेल भेज दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493