उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में बीते 17 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने की कोशिश में मंगलवार को शाम 7बजे बड़ी सफलता आखिर मिल ही गई. देश और दुनिया का 17 दिनों तक ध्यान बचाव अभियान पर लगा हुआ था. मजदूरों को वेल्डेड पाइपों से बने मार्ग से बाहर निकाला जा रहा है. सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में 12 नवंबर से फंसे 41 मजदूरों में से पहले को शाम 7.50 बजे बाहर निकाला गया. अब तह सभी 41 बाहर निकल चुके हैं.
dharmpath.com dharmpath