श्रीनगर, 1 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में पांच कश्मीरी युवक हथियार छोड़कर शनिवार को अपने परिवारों के पास लौट आए।
इन युवकों ने शनिवार सुबह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
एक अधिकारी ने कहा, “युवक विभिन्न आतंकवादी संगठनों में शामिल हो गए थे। परिवार और पुलिस के प्रयासों की बदौलत वे सामान्य जिंदगी जीने के लिए लौट आए।”
सुरक्षा कारणों से इन युवकों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath