5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश (यूपी) और राजस्थान में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी ही संभावना जताई है. इसके अलावा केरल में आज भी भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पुर्वानुमान किया है, जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 20 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493