5 सहयोगी बैंकों, महिला बैंक के अधिग्रहण का एसबीआई का विचार

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बोर्ड ने मंगलवार को केंद्र सरकार के पास अपने पांचों सहयोगी बैंकों से वार्ता शुरू करने के लिए ‘सैद्धांति अनुमति’ की मांग करने के लिए एक प्रस्ताव भेजने का फैसला किया। यह जानकारी यहां एक प्रवक्ता ने दी।

निदेशक मंडल ने अपने पांचों सहयोगी बैंकों के अधिग्रहण की संभावना पर विचार किया, जिसमें उनकी संपत्ति और देनदारी भी शामिल है। ये सहयोगी बैंक हैं -स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर।

प्रवक्ता ने कहा, “इस चरण में वार्ता का मकसद सिर्फ संभावनाएं तलाशना है।”

इसके अतिरिक्त एसबीआई के बोर्ड ने भारतीय महिला बैंक के अधिग्रहण की संभावना पर भी चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493