मंत्रालय ने कहा कि निसान ने एक उपकरण का इस्तेमाल किया, जिसके माध्यम से काशाकई मॉडल एसयूवी ने डीजल उत्सर्जन परीक्षण को पास कर लिया।
मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया प्रभावित 814 काशाकई वाहनों को वापस लेगा।
जर्मनी की कार निर्माता कंपनी, फॉक्सवैगन द्वारा पिछले साल सितंबर में धोखाधड़ी की स्वीकारोक्ति के बाद दिसंबर में निसान कंपनी की 20 डीजल कारों की जांच के बाद यह फैसला लिया गया।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हमारी जांच में यह बात साबित हुई कि निसान ने आंकड़ों के साथ अवैध तौर पर छेड़छाड़ की।”
dharmpath.com dharmpath