500, 2000 के नोटों में 141.13 करोड़ रुपये जब्त किए गए : जेटली

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी एजेंसियों ने कुल 141.13 करोड़ रुपये नए 500 और 2000 के नोटों में जब्त किए गए हैं।

जेटली ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो, आयकर विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय ने 141.13 करोड़ रुपये मूल्य के नए नोट जब्त किए हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त 2,000 रुपये और 500 रुपये के सभी नए नोटों को भारतीय स्टेट बैंक या किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में जमा कराया जाता है, ताकि वे प्रचलन में वापस आ सकें।

उन्होंने कहा, “आयकर विभाग अपनी खोज और जब्ती कार्रवाई के दौरान जब्त की गई नकदी को जल्द से जल्द राष्ट्रीयकृत बैंकों में बनाए गए सार्वजनिक जमा खातों में जमा करता है।”

जेटली ने कहा कि ईडी, सीबीआई, आईटी विभाग और डीआरआई सहित सभी सरकारी एजेंसियों की अखिल भारतीय उपस्थिति है और काले धन के जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इनकी देश भर में मुख्यालय, विभिन्न क्षेत्रीय और क्षेत्रीय इकाइयां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493