रांची, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) रविवार को लित्तुपारा विधानसभा सीट के उप चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ चुनावी भाग्य आजमाने को तैयार हैं। इस उप चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार अभियान खत्म हो गया।
झारखंड विधानसभा की लित्तुपारा सीट पर उप चुनाव की जरूरत जेएमएम विधायक अनिल मुर्मू के जनवरी में निधन के कारण पड़ी। दोनों पार्टियों के लिए यह उप चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है।
इस पर पिछले 40 वर्ष से जेएमएम का कब्जा है। भाजपा की कोशिश इसे जेएमएम से छीनकर अपने पाले में करने की है।
भाजपा ने यहां से पूर्व जेएमएम नेता व मंत्री हेमलाल मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारा है। जेएमएम ने एक बार फिर अपने पुराने योद्धा सिमोन मुरांडी पर भरोसा जताया है।
dharmpath.com dharmpath