पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकरी सी.पी. चौहान ने बताया कि दुर्गा पूजा व अन्य त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए गुवाहाटी-गोरखपुर-गुवाहाटी एक जोड़ी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छह फेरों के लिए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 05609 गुवाहाटी-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 7, 14, 21, 28 अक्टूबर तथा 4 एवं 11 नवंबर, दिन प्रत्येक शुक्रवार को गुवाहाटी से 21 बजे प्रस्थान करेगी।
पहले दिन कामाख्या, ग्वालपारा टाउन, न्यू बोगाईगांव, दूसरे दिन कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, धूपगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बरसोई, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए, छपरा से 17.10 बजे, सीवान से 17.55 बजे, थावे से 18.35 बजे, तमकुहीरोड से 19.12 बजे, पड़रौना से 19.45 बजे तथा कप्तानगंज से 20.25 बजे छूटकर गोरखपुर 21.35 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05610 गोरखपुर-गुवाहाटी साप्ताहिक विशेष गाड़ी 8, 15, 22, 29 अक्टूबर तथा 5 एवं 12 नवंबर, प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी।
दूसरे दिन कप्तानगंज से 12.15 बजे, पड़रौना से 1.05 बजे, तमकुहीरोड से 1.38 बजे, थावे से 2.40 बजे, सीवान से 3.25 बजे, छपरा से 4.30 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, धूपगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोगांईगांव, ग्वालपारा टाउन तथा कामाख्या स्टेशन पर रुकते हुए गुवाहाटी 23.55 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 13, साधारण श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath