6 साल की भतीजी से दुष्कर्म करने वाला चाचा गिरफ्तार

कटघर थाना छेत्र के गोविंदनगर में हरविंदर ऊनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। पड़ोस में ही उसका 25 वर्षीय भाई अजविंदेर भी रहता है। अजविंदेर भी शादीशुदा है। बच्ची अक्सर अपने चाचा अजविंदेर के घर खेलने जाया करती थी। बुधवार को भी वह अपने चाचा के घर खेलने गई थी, मगर अजविंदेर ने उस मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

मामला तब पता चला जब बच्ची अपने घर पहुंची और उसने पूरा वाकया परिवार को बताया। परिवार ने जब उसके कपड़े और शरीर को चेक किया तो यह समझते देर नहीं लगी की अजविंदेर ने उससे दुष्कर्म किया है। परिजनों ने फौरन 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने भी फुर्ती दिखाते हुए आरोपी अजविंदेर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। परिवार समझ नहीं पा रहा कि ऐसा भी हो सकता है। शायद कोई भी इस पर विश्वास नहीं करेगा।

इस मामले में सुरेंद्र पाल सिंह इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को उपचार एवं मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493