नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को यूनी पे ग्रुप के 600 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले में शामिल होने के खिलाफ देश भर में पांच स्थानों पर छापेमारी की।
यूनी पे ग्रुप के खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच जारी है। ईडी ने पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की है।
ईडी के एक अधिकारी ने कहा, “ईडी ने पूरे देश में कमल के. बख्शी व ए.के. सिंह के यूनी पे ग्रुप के पोंजी घोटाले से जुड़े होने को लेकर पांच जगहों पर छापेमारी की। पूरा घोटाला 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का है।”
अधिकारी ने कहा कि इस तलाशी में बख्शी और सिंह के कार्यालयों और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की गई, क्योंकि वे पोंजी कंपनी में उच्च पदों पर थे। उन्होंने हजारों निर्दोष निवेशकों को आकर्षक वापसी का लालच देकर फंसाया था।
dharmpath.com dharmpath