7 बंदरगाहों पर जहाज मरम्मत सुविधाएं अद्यतन होंगी

कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सात बंदरगाहों पर जहाज मरम्मत सुविधाओं को चिन्हित किया है, जिन्हें कोचिन शिपयार्ड के सहयोग से अद्यतन किया जाएगा।

केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय के संयुक्त सचिव (सागरमाला शाखा) रबींद्र कुमार अग्रवाल ने यहां कहा, “पिछले सप्ताह गोवा में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि सात बंदरगाह जहां जहाजों की मरम्मत की सुविधा हैं, वे कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ समझौता करेंगे, जिसके बाद उन्हें अद्यतन जहाज मरम्मत केंद्र में तब्दील किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि संबंधित बंदरगाह तथा कोचिन शिपयार्ड विकास के तौर-तरीकों पर फैसला करेंगे।

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर अग्रवाल ने कहा कि असम में पांडु, मुंबई, गोवा तथा कांडला चिन्हित किए गए बंदरगाहों में शामिल हैं, जहां मरम्मत केंद्रों को अद्यतन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस तरह की मरम्मत सुविधाओं की संख्या बढ़ाने का है, क्योंकि जहाज को जब मरम्मत संबंधी कार्यो के लिए लंबी दूरी तक ले जाया जाता है, तो उसमें अतिरिक्त खर्च होता है।

संयुक्त सचिव ने कहा, “बंदरगाह पर मरम्मत संबंधी सुविधाएं मौजूद तो हैं, लेकिन पिछले कई वर्षो में उनका इस्तेमाल कम हुआ। चूंकि जगह उपलब्ध है, इसलिए उन्हें विकसित करना हमारे लिए आसान होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493