70वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने समर्पित किया रंगीन डूडल

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गूगल ने शनिवार को भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक रंगीन डूडल समर्पित किया।

इसने देश की समृद्ध विरासत, संस्कृति और इतिहास के विभिन्न अवयवों, पर्यावरण, वास्तुकला, वस्त्र, वन्यजीव, स्मारकों और खेती के विभिन्न घटकों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड को दर्शाया।

गेस्ट आर्टिस्ट रेशीदेव आरके द्वारा डिजाइन डूडल में देश के विभिन्न हिस्सों की एक झांकी है, जिसकी पृष्ठभूमि में राष्ट्रपति भवन को दर्शाया गया है। डूडल में कुतुब मीनार, एक मोर, लहलहाती फसलों और हरेभरे खेत का चित्रण किया गया है।

झांकी में आगे की ओर और ऊपर हाथी जैसी संरचना है। डूडल मुख्य रूप से प्रसिद्ध परेड की झांकी को दर्शा रहा है।

26 जनवरी को पूर्ण स्वराज दिवस के रूप में मनाया जाता है, जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था।

देशभर में उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास राजपथ पर निकाली जाने वाली झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493