इस मौके पर चौपाल में पुराने रेडियो सेट की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा।
विश्व रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज ने वीएनएस को बताया कि रविवार को ‘रमन के गोठ’ कार्यक्रम के साथ विश्व रेडियो दिवस भी मनाया गया। इस दौरान संयोजक अशोक बजाज के निवास परिसर ‘चौपाल’ में श्रोताओं ने 82 वर्ष और 52 वर्ष पुराने क्रमश: 1935 और 1965 मॉडल के दो रेडियो सेटों पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मासिक वार्ता सुनी।
dharmpath.com dharmpath