नयी दिल्ली-एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक ने भारत के लिए हाई स्पीड इंटरनेट की कीमतों का खुलासा कर दिया है। इन कीमतों के खुलासे के साथ ही एलन मस्क की इस कंपनी की भारत में शुरुआत हो गई है। कंपनी ने भारत सब्सक्रिप्शन प्लान के दाम का भी खुलासा किया है। कंपनी का लक्ष्य इससे भारत के दूर-दराज के इलाकों, जहां कम इंटरनेट आता है, वहां भी अपनी सर्विस देने की बात कही है।
इसमें लोगों को मिलने वाला अनलिमिटेड डेटा, 99.9% तक सही काम करेगा। साथ ही यह किसी भी मौसम में बिना रुकावट के तेज इंटरनेट देगा। लॉन्च के बाद कंपनी भारत में अपनी उपलब्धता बढ़ाने पर काम कर रही है। इसके अलावा स्पेसएक्स की सब्सिडियरी कंपनी स्टारलिंक कमर्शियल ऑपरेशन की भी तैयारी कर रही है।
स्टारलिंक ने भारत के लिए रेजिडेंशियल सैटेलाइट इंटरनेट यानि कि आम लोगों के लिए हर महीने 8,600 रुपये चार्ज करेगा। इसमें 34,000 रुपये का एक हार्डवेयर किट भी शामिल है। कंपनी को इसी साल जुलाई में दूरसंचार विभाग (DoT) से अपने सैटेलाइट का इस्तेमाल करके भारत में व्यवासायिक सर्विस शुरू करने के लिए पांच साल का लाइसेंस मिला था।
dharmpath.com dharmpath