iPhone 18 Launch: एपल (Apple) का साल का सबसे बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च अब बस कुछ घंटे दूर है और इस बार कंपनी के सामने सिर्फ नया iPhone पेश करने की चुनौती नहीं है, बल्कि स्मार्टफोन बाजार में अगला बड़ा प्रोडक्ट सेगमेंट खोलने का मौका भी है। 9 सितंबर को होने वाले ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple का पहला फोल्डेबल iPhone सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है। भारत में इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा।
Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर 2026 को आयोजित होगा। भारत में इसका लाइव प्रसारण रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट का सीधा प्रसारण कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो (Cupertino) कैंपस से होगा। भारतीय यूजर्स इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और YouTube पर लाइव देख सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath